वैष्णव भजन: गऊ लोक से जमुना जी पधारिया
वैष्णव भजन: गऊ लोक से जमुना जी पधारिया
गऊ लोक से जमुना जी पधारिया, सूरज मंडल में आया,
देवी जी उद्धारण कारण , भूतल में बसैया
हज़ारो वैष्णव तार दिया जै जै जमुना मैया
यमराज ने थो जीत लिया जै जै जमुना मैया
पिता तुम्हारा तपे जगत में धर्मराज सा भैया
माता थारी है गायत्री चारो वेद पढ़ैया
हज़ारो वैष्णव ....
इत गोकुल इत मथुरा नगरी बीच बसे कन्हैया
निज मंदिर में आप विरोजे दाऊ जी के भैया
हज़ारो वैष्णव ...
मथुरा के विश्राम घाट पर बरसे लोग रुपया
चौबा थारी करे आरती जै जै जमुना मैया
हज़ारो वैष्णव ...
गोकुल के ठकुराणी घाट पे ठाड़े कुंवर कन्हैया
मधुरी मधुरी वंशी बजावे माखन के चुरैया
हज़ारो वैष्णव ...
महावन के ब्रह्माण्ड घाट पे लीला बाल करैया
वृन्दावन में रास रचायो नाचत था था थैया
हज़ारो वैष्णव ...
सूरदास शरणे मैया री दर्शन दो मोरी मैया
हाथ जोड़ कर करू रे विनती पार लगाओ मोरी नैया ...
disclaimer: किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए क्षमा प्राथी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें