राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे Radha Ka Naam Anmol Bolo LYRICS
राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे
Radha Ka Naam Anmol Bolo Radhe Radhe LYRICS
राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे ।श्यामा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे ॥
ब्रह्मा भी बोले राधे, विष्णु भी बोले राधे ।
शंकर के डमरू से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गंगा भी बोले राधे, यमुना भी बोले राधे ।
सरयू की धार से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
चंदा भी बोले राधे, सूरज भी बोले राधे ।
तारो के मंडल से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गैया भी बोले राधे, बछड़ा भी बोले राधे ।
ढूध की धार से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
गोपी भी बोले राधे, ग्वाले भी बोले राधे ।
बृज की सब गलियों से आवाज़ आवे राधे राधे ॥
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें